ऐतिहासिक ददरी मेला अब अपने ढलान की ओर है। मेले के भारतेंदु कला मंच पर रविवार को प्रख्यात कवियों की महफिल सजेगी। इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डॉ. हरिओम पंवार और अनामिका अंबर जैसे कवि अपनी रचनाओं से रंग जमाएंगे।
भारतेंदु कला मंच पर 17 दिसंबर को कवि सम्मेलन के सात ही ददरी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो जाएगा। कवि सम्मेलन को लेकर प्रेमियों की ओर से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। कवि सम्मेलन में डॉ. हरिओम पवार, डॉ. अनामिका अंबर, पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, शंभू शिखर, प्रताप फौजदार, गजेंद्र सिंह चौहान, पद्मिनी शर्मा, मुकेश जोशी मासूम, हर्ष पांडेय, सच्चिदानंद पाठक, सूरज मणि बनारस, प्रतिभा यादव, कुमार मंजुल, सौरभ जायसवाल अपनी रचनाओं से लोगों को रिझाएंगे।