फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस लाइन में 10 करोड़ की लागत में बनेगी बहुमंजिला बैरक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन में पुलिस की नई बैरक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। सिपाहियों के हिसाब से लाइन में आवास काफी कम हैं। जो हैं उनमें काफी असुविधा होती है। इसे देखते हुए पुलिस लाइन में 150 पुलिस कर्मियों की क्षमता वाली बैरक के निर्माण के लिए शासन की ओर से 9.19 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण शुरू करने के लिए पहली किस्त में 4.59 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में तैनात पुलिस कर्मियों के आवास की समस्या काफी हद तक हल होने के आसार नजर आने लगा हैं। शासन ने पुलिस लाइन परिसर में 150 पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए बैरक के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। भवन भूकंपरोधी होगी। मेस के सामने खाली जमीन पर बैरक बनेकी। इसमें एक साथ 150 से ऊपर जवान रह सकते हैं। पुलिस विभाग की ओर से प्रकिया पूरी कर ली गई है। बैरक नक्शा भी बन चुका है। हॉस्टल में जवानों को रहने के साथ-साथ मेस व एक साथ खाना खाने के लिए डायनिंग हाल भी रहेगा। सभी तल पर बैरक के साथ शौचालय अटैच रहेगा। एक छत के नीचे सभी आधुनिक व्यवस्थाएं मौजूद रहेगी। जवानों को एक दूसरे तल पर आने जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा भी लगेगी।
जिले में अब तक का सबसे बड़ी बहुमंजिला इमारत होगी। बैरक के निर्माण को लेकर खुशी की लहर है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बैरक निर्माण की प्रकिया जल्द शुरू होगी। पुलिस लाइन में बैरक की कमी के कारण जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्हाेंने कहा कि पुराने आवासीय क्वार्टरों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। बैरकों का रंग रोगन भी होगा। अब जवानों को रहने के लिए पर्याप्त भवन हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें