फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुगलसराय ने पटना को 21-19 से हरा कर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। रसड़ा क्षेत्र के जाम गांव स्थित रामलीला मैदान में डाॅ. भीमराव आंबेडकर दो दिवसीय राज्यस्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल बृहस्पतिवार को खेला गया। मुगलसराय ने पटना को 21-19 से हरा कर कप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक ने विजेता टीम को 15 हजार नकद एवं कप, उपविजेता टीम को 11 हजार नकद व कप प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में पटना ने गोरखपुर और मुगलसराय ने अयोध्या को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। पटना टीम के नेशनल खिलाड़ी विशाल यादव दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। अभिषेक सिंह ने कहा कि खेल सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह किए बगैर अपने कौशल का प्रदर्शन करना चाहिए। रेफरी की भूमिका में गाजीपुर के पूर्व सैनिक शिवाजीत रहे। संचालन राजीव तिवारी और सुशील तिवारी ने किया। ग्राम प्रधान देवेंद्र गोप, जावेद अंसारी, धनंजय भारती, धनंजय सिंह, दिनेश सिंह, समर बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें