भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर की ओर से नगर के गुलाब देवी इंटर कालेज परिसर में दो दिनों से विकलांग परीक्षण शिविर लगाया गया है। मंगलवार को सांसद भरत सिंह ने कई नि:शक्त जनों में उपकरण बांटे।
बताया कि आने वाले तीन दिनों में दो से पांच हजार जरूरतमंदों को उपकरण बांटे जाएंगे। अब तक पांच सौ को उपकरण बांटे जा चुके हैं। शिविर पांच जून तक चलेगा। मंगलवार को पांच सौ नि:शक्त जनों को उपकरण दिया गया।
उपकरण वितरण के दौरान संासद भरत सिंह ने कहा कि मुझे नि:शक्त जनों की सेवा का अवसर मिला है। इसे पूरे सेवाभाव से करना चाहता हूं। साथ ही कार्यकर्ताओं तथा जनपदवासियों से भी इसमें सहयोग की अपील करता हूं।
सांसद ने कहा कि बूथ, सेक्टर, मंडल स्तर पर भी पदाधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी बांटी गई है।
कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नि:शक्त जनों को सूचित करने तथा शिविर तक पहुंचाने का कार्य करना है। कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऊषा राय के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं का बड़ा नेटवर्क जनपद में काम कर रहा है।
इसमें महिला मोर्चा की कमलेश पांडेय सहित अन्य महिला पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। मंगलवार को पूरे दिन नि:शक्त जनों के चिन्हांकन का कार्य जारी रहा। सांसद ने यह भी कहा कि नि:शक्त जनों का जिला अस्पताल से प्रमाण पत्र बनवाने तक का भी काम कार्यकर्ता करेंगे और उन्हें शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से डा. के दिवाकर, देवेंद्र कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, पप्पू पांडेय, गुड्डू सिंह, सुनील सिंह, हनुमान सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय, आनंद स्वरूप शुक्ल, अजय मिश्र, आशीष प्रताप सिंह आदि रहे।