बेल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर ने बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और सभी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांंग की है।
आगामी 2 जून को वाराणसी में आयोजित होने वाली रेल अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में सांसद इन प्रस्ताव को रखेंगे। बुधवार शाम उन्होंने कहा कि इस जनहित की मांग को हर हाल में पूरा कराना ही उनकी प्राथमिकता है। सांसद ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की कछुआ चाल पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बैठक में वह निम्नलिखित मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
नवनिर्मित वातानुकूलित टिकट खिड़की घर, सुलभ शौचालय और नए ऊपर गामी पुल का लोकार्पण कर जनता के लिए खोलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सारिणी के भीतर पूरा न किए जाने का सवाल रेल प्रशासन के सामने कड़ाई से रखा जाएगा।