फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 रुपये प्रति कुंतल वसूली पर भड़के सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कोटेदारों से किसी भी तरह की वसूली को अक्षम्य अपराध बताते हुए डीएसओ को फोन करके कहा है कि कोटेदारों से प्रति क्विंटल 70 रुपये सुविधा शुल्क वसूलने की शिकायत मिल रही है। अगर इसे तत्काल आप बंद नहीं कराते हैं तो मैं बंद कराना जानता हूं।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने सांसद से शिकायत किया था कि कोटेदारों से 70 रुपये प्रति कुंतल सुविधा शुल्क वसूला जाता है, जो नहीं देते हैं उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और उनका दुकान बेवजह निलंबित कर दी जाती है। यह सुनकर सांसद बहुत नाराज हुए और तुरंत डीएसओ को फोन लगाकर उनका क्लास लिया। डीएसओ ने प्रकरण की जांच कराकर सम्बंधितों पर उचित कार्रवाई का भरोसा सांसद को दिया। सांसद ने कोटेदारों से अपना कार्य पूरी निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया है और कहा है कि उन्हें अगर कोई अकारण परेशान करता है तो मुझे बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें