फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सांसद ने की गोदभराई

विज्ञापन
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत पालचंद्रहा व कसौंडर में आयोजित कार्यक्रम में सलेमपुर के भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने महिलाओं की गोदभराई की। सांसद ने कहा कि योजनाएं पात्रों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना व पीएम आवास योजना पर प्रकाश डाला। कहा कि हमें विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। भाजपा नेता छट्ठू राम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद और बीडीओ आफताब अहमद ने पीएम आवास, उज्जवला व किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को सांकेतिक स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। ग्राम प्रधान छोटेलाल चौहान व माया गिरी ने सचिव राजनाथ यादव व प्रशांत यादव के साथ बच्चों का अन्नप्राशन कराया। अरविंद नारायण सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, योगेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें