बलिया। सपा के सांसद सनातन पांडेय ने एनटीसी कंपनी के एक व्यक्ति पर एक लाख रुपये देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर यह आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि वह अपने आवास पर थे, उसी दौरान एक अनजान व्यक्ति ने खुद को एनटीसी कंपनी का बताते हुए मुझे एक लाख रुपये से भरा पॉकेट देने का प्रयास किया। सांसद ने कहा कि मुझे बदनाम करने का प्रयास किया गया है। मैंने बलिया व गाजीपुर क्षेत्र में विकास कार्यों के बारे में मंत्रालय से शिकायत की थी। इसपर कंपनी के लोग पैसों के बल पर मामले को दबाना चाहते हैं।