फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेड़ से टकराई बाइक दो युवक घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। स्थानीय थाना के गायघाट बेलहरी मार्ग पर मंगलवार की शाम पेड़ से बाइक टकराने से बाइक सवार साहिल यादव (18) तथा मुकेश साहनी (18) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने साहिल यादव को मृत घोषित कर दिया। रेवती कस्बा के वार्ड नं 12 निवासी साहिल यादव तथा मुकेश साहनी एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से बेलहरी जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे पेड से बाइक की टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोेगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के पश्चात साहिल को मृत घोषित कर दिया तथा गम्भीर रूप से घायल मुकेश को उपचार के बाद जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर के बाद पिता सीताराम बदहवास हो गए थे वहीं माता चिंता देवी का रोते रोते बुरा हाल हो रहा था। अस्पताल में पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय ने पूरे परिवार को ढांढ़स बंधाया। मृतक का भाई शिवम और बहन अवली का भी रोते रोते बुरा हाल था। दो भाइयों में साहिल बड़ा था। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें