बैरिया। बलिया-छपरा रेलखंड के सुरेमनपुर-दलछपरा हाल्ट स्टेशनों के बीच दुखहरन गिरी मठिया गांव के सामने ट्रेन से कट कर हेमन्तपुर गांव निवासी नीरज यादव (17) पुत्र राजेश यादव उर्फ योगी यादव की मौत हो गई।
नीरज यादव के पिता दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्हीं के पास से वह होली का त्योहार मनाने के लिए चार दिन पूर्व अपने गांव लौटा था। बुधवार की सुबह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पास गया था। यहां सियालदह-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।