शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय मझौली चौहान बस्ती के प्रांगण में स्कूल चलो अभियान रै
हल्दी/बांसडीहरोड। सर्व शिक्षा अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर के बच्चों व शिक्षकों ने रैली निकाली। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार और मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं जिला कार्यालय मंत्री भाजपा कमलेश पांडेय ने किया। भ्रमण करते हुए रैली विद्यालय पर आकर संपन्न हुई।
रैली में बच्चों के विद्यालयों में प्रवेश कराने और संचारी रोग से बचाव करने से संबंधित नारे लगाए गए। इस दौरान वीरेन्द्र मिश्र, विद्या शंकर तिवारी, मनोज पांडेय, सुनील पांडेय आदि मौजूद थे।
शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मझौली चौहान बस्ती से स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देव नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने किया। डोर टू डोर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया। डिजिटल लाइब्रेरी कक्ष में विद्यालय के बच्चों को परीक्षाफल के साथ पुरस्कार एवं पुस्तकें दी गईं। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान समय में संस्कार के साथ कुशल शिक्षकों की ओर से पढ़ाई की जा रही है। जो आने वाले समय में बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य है। कहा कि अभिभावक को चाहिए कि प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल भेजें और मोबाइल से दूर रखें। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विनीत कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिभा तिवारी, आशुतोष सिंह, प्रियेश तिवारी, सुनील सागर आदि रहे।
स्कूल चलो रैली निकाल किया जागरूक
बेल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर के कंपोजिट विद्यालय गौवापार में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर भाजपा के पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया ने रवाना किया। इस अवसर पर धनंजय कनौजिया ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है। हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। संवाद