बलिया। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस - 5 के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज के नेतृत्व और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमिता सिन्हा की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला अस्पताल में हुआ। कार्यक्रम में 25 नवजात बालिकाओं की माताओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, काउंसलर पूजा सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, स्पॉन्सरशिप योजना और निराश्रित महिला पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 18 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं के साथ होने वाली यौन हिंसा से बचने और उनकी शिकायत करने के बारे में जानकारी दी गई। संवाद