फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक लोग करेंगे पोस्टल बैलेट से वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इस बार पोस्टल बैलेट का दायरा बढ़ा है। 80 पार वाले बुजुर्ग -विकलांग और आवश्यक सेवा वाले ज्यादा कर्मचारी भी इस दायरे में शामिल किए गए हैं। इसके चलते पोस्टल बैलेट का महत्व काफी बढ़ गया है। इस बार जिले में पोस्टल बैलेट से एक लाख से अधिक लोग वोटिंग करेंगे। इसमें दिव्यांग, बुजुर्ग, सर्विस वोटर के अलावा चुनाव ड्यूटी करने वाले व आवश्यक सेवाओं वाले विभागों के कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 14251 कर्मियों को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट जारी किए जाएंगे। सबसे अधिक बैरिया विधान सभा में सरकारी कर्मी हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में पहली बार दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को भी घर से मतदान करने की सुविधा देने का निर्देश आयोग की ओर है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू होती है ताकि प्रत्याशी स्पष्ट हो जाएं कि कितने मैदान में हैं। जिले के अलग-अलग इलाकों के लोग प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों में भी अलग-अलग विभागों में कार्यरत हैं। इन लोगों का नाम शहर व गांव की मतदाता सूची में दर्ज है। यह मताधिकार से वंचित न रहें इसके लिए आयोग की ओर से इनके लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी गई है। कई बार तो पोस्टल बैलेट ही प्रत्याशियों के हार-जीत का फैसला भी करते हैं। जिले में कुल 14251 सरकारी कर्मी हैं जो अलग-अलग जिले व प्रांतों में कार्यरत हैं। तय अवधि में डाक के माध्यम से यह सीधे सर्विस वोटरों के संस्थान को भेजा जाता है। इसके बाद निर्धारित अवधि में इसे मंगाया जाता है। इसके अलावा जिले में 56597 बुजुर्ग व 19747 दिव्यांग मतदाता हैं। इन्हें 12 डी फार्म जारी किए गए हैं। इसी तरह चुनाव ड्यूटी करने वाले व अन्य आवश्यक विभागों के करीब 18 हजार मतदाता बैलेट से मतदान करेंगे।
---
समीकरण बना और बिगाड़ सकते पोस्टल बैलेट वोट
विधानसभा चुनाव में इस बार काफी संख्या में बैलेट वोट पड़ेंगे। ये बैलेट वोट दलगत समीकरण भी बना, बिगाड़ सकते हैं। जिले में 80 से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 56597 हैं। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 19747 हैं। सर्विस मतदाता 14251 हैं। इनकी कुल संख्या 90595 हैं। हालांकि इसके अलावा सात अन्य आवश्यक सेवाओं वाले विभागों के करीब 18 हजार कर्मी भी बैलेट से वोटिंग करेंगे जो चुनाव के दौरान भी कार्य करते हैं।
विज्ञापन

--------------------------
विधान सभा सर्विस वोटर बुजुर्ग दिव्यांग
बेल्थरारोड 1160 8445 2222
रसड़ा 1875 8060 3376
सिकंदरपुर 1504 6440 2931
फेफना 2552 7570 2369
बलिया नगर 2104 7019 2856
बांसडीह 2320 9774 3829
बैरिया 2736 9289 2164
-----------------------------------------
नामांकन प्रक्रिया के बाद होगी बैलेट की छपाई
पोस्टल बैलेट को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पोस्टल बैलेट को लेकर तैयारियां चल रही है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टल बैलेट की छपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें