फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 31 करोड़ रुपये से 200 से ज्यादा खंभे और 150 किमी के केबल बदले जाएंगे

विज्ञापन
नगर में लटकते जर्जर विद्युत तार। संवाद
विज्ञापन
बलिया। शासन ने वर्ष 2026-27 के बिजनेस प्लान के तहत जिले के लिए 31.10 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इस धनराशि से जर्जर तार और पोल बदलने के साथ ही ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नए बिजनेस प्लान में बलिया नगर, रसड़ा, बांसडीह, बैरिया और सिकंदरपुर क्षेत्र में सबसे अधिक काम प्रस्तावित है। 200 से ज्यादा जर्जर खंभे बदले जाएंगे, जबकि करीब 150 किलोमीटर एबी केबल बिछाया जाएगा। इसके अलावा 80 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे और 120 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विभाग का दावा है कि इससे आंधी में तार टूटने, ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या में कमी आएगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में फिलहाल करीब 30 प्रतिशत लाइन लॉस है। कटहल नाला, गड़वार और मनियर सहित कई क्षेत्रों में पुराने तारों के कारण आपूर्ति प्रभावित होती है। एबी केबल लगने से बिजली चोरी पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें