फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1392 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहंुचे, जुकाम के आए ज्यादा

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
बलिया। मौसम में आए बदलाव से ठंड महसूस होने लगी है। रात और दिन के तापमान में अंतर आ गया है। सर्दी, जुकाम, तेज बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को दशहरे की एक दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी खुली तो 1392 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

इसमें करीब 242 मरीज फिजिशियन की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, सांस की परेशानी, सुखी खांसी व जकड़न की समस्या से सांस लेने में परेशानी वाले मरीज पहुंचे। अचानक मौसम के बदलाव से कम इम्युनिटी वालों के लिए यह मौसम घातक हो गया है। इमरजेंसी में सांस लेने में परेशानी व सीने में दर्द की परेशानी वाले मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों को हड्डी व जोड़ों में दर्द से परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल के वरिष्ठ चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके झा ने बताया कि सर्दी जुकाम में खुद दवा का सेवन घातक हो रहा है। सीने की जकड़न की समस्या आ रही है। अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम के अचानक बदलाव से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन

एलर्जी की अनदेखी से बढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें