बलिया। महाराणा प्रताप की जयंती पर महिला कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी सभागार में रविवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह किया गया। कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की वीरता को नमन करते हुए कोरोना वायरस महामारी से देशभर मारे गए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव पूनम पांडेय ने इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना उपाध्याय, नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल वरिष्ठ अधिवक्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के मनोनीत उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष गिरीश कांत गांधी, विवेक ओझा को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। पूनम पांडेय ने कहा कि महाराणा प्रताप साहसी और निर्भिक, स्वभिमानि वीर योद्धा थे। उनकी अमर कहानी किसी भी युग में अनुकरणीय रहेगी। कहा कि देश को स्वतंत्र कराने से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में मात्र कांग्रेस पार्टी का योगदान रहा है। इस मौके पर विजयानंद पांडेय, यश मिश्रा बंटी, महिला जिलाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, सोनिया तिवारी, राहुल माझील, विशाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, वृजेश सिंह, निर्मल गुप्ता, बृजेश कुमार खरवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र ओझा ने आभार प्रकट किया।