जोगेसरा गांव निवासी रामसरन पाल गांव से बाहर अपने खेत में झोपड़ी डालकर रहते हैं। बाइक से दो युवक उनकी झोपड़ी पर पहुंचे। खुद को सरकारी कर्मचारी बताए और कहा कि सरकार ने आपको मुफ्त राशन और इलाज प्रदान करने के लिए योजना चलाई है। इसके लिए फॉर्म भरना होगा। यह बोलकर उस आधार कार्ड मांगे। पीड़ित के मुताबिक जब आधार कार्ड दिया गया तो एक जालसाज ने एक मशीन पर अंगूठा लगाने की बात कही। ऐसा कहने पर पीड़ित ने मशीन पर अंगुठा लगा दिया। उसके बाद दोनों चले गए। पीड़ित बृहस्पतिवार को बैंक गया तो पता चला कि बुधवार को ही उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए हैं।