रसड़ा। नगर के स्टेशन रोड में सोमवार की सायं जर्जर मकान का मलबा गिरने से उसके जद में आने से दो राहगीर महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौजूद लोगों ने घायल महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। मुख्य सड़क के किनारे अजय कुमार के जर्जर भवन के समीप दो महिलाएं कोतवाली क्षेत्र के छितौनी निवासी अनीता सिंह (26) पत्नी आनंद सिंह, सिंगही निवासी सिमला (30) पत्नी रामनारायण चौहान ठेले पर मोमोज खा रही थीं। तभी मकान का मलबा अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे में दोनो दब गईं। संवाद