फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का इलाज कराने जा रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह डाक बंगले के पास बेटी को छिपकली काटने पर गाजीपुर जिले के रसूलपुर इलाज कराने मैजिक पर सवार होकर जा रही महिला की मैजिक और कार से टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भरौली गांव निवासी रंभा देवी (43) पत्नी रामप्रवेश ठाकुर की बेटी सोनी (25) को रविवार की रात में घर पर छिपकली ने काट लिया। वह बेटी सोनी के इलाज के लिए मैजिक पर सवार होकर गाजीपुर जिले के रसूलपुर जा रही थी। कोरंटाडीह डाक बंगले के पास रात में 11 बजे गाजीपुर के तरफ से आ रही कार से मैजिक की टक्कर हो गई। इसमें मैजिक पलट गई और रंभा देवी की मौत हो गई। सूचना पर कोरंटाडीह पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें