फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में पढ़ने जा रही एक छात्रा के साथ युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इससे छात्रा घायल हो गई। आरोपी ने गांव के दो और लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी विद्यालय जा रही थी। विद्यालय के समीप वह पहुंची थी। इस दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक उससे छेड़खानी करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी धर्मेंद्र साहनी ने गांव के दो लोगों पर भी हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल छात्रा का जिला अस्पताल में इलाज कराया। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र साहनी के खिलाफ हत्या के प्रयास, छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें