नगर सहित विभिन्न कस्बे में मकर संक्रांति के पर्व के मद्देनजर चूड़ा,
गुड़, लाई आदि की दुकानें सज गई हैं। बाजार में खरीददारों के भीड़ से लोग
पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस मौके पर मोदी
और ओबामा ब्रांड की पतंगों की खरीददारी के लिए होड़ लगी रही। मकर
संक्रांति के मद्देनजर चौक शहीद पार्क में दर्जनों दूकानें सज गई है,
महिलाओं ने मकर संक्रांति के पर्व पर प्रयुक्त सामानों की खरीददारी की।
महंगाई के बाद भी तिल से बने सामानों की खरीददारी करने की होड़ लगी रही।
उधर मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग, मंझा की दूकानों पर भी खरीददारी होती
रही। बच्चों के जिद के आगे अभिभावक भी विवश दिखे। महंगाई का असर पतंग पर
भी देखने को मिल रहा है। पिछले साल दो रुपये में बिक रही थी वह पांच-पांच
रुपये में बिक रही है।