फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्टेशन पर आपरेशन किलाबंदी

Mon, 13 Jul 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
माडल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आपरेशन किलाबंदी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग की। इसमें देर शाम तक कुल 1004 यात्री बेटिकट पकड़े गए। सभी से कुल मिलाकर तीन लाख, बीस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान से सोमवार को पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। बिना टिकट यात्री बचकर निकलने की जुगत में लगे रहे लेकिन अधिकारियों की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन


वाराणसी मंडल से आए सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके उपाध्याय की टीम ने सोमवार को माडल रेलवे स्टेशन पर आपरेशन किलाबंदी कर यात्रियों केे टिकट की चेकिंग की। प्लेटफार्म नबर एक और दो पर रुकने वाली सभी पैसेेंजर तथा एक्सप्रेस ट्रेनों में चेकिंग की गई। कई रेल यात्री बेटिकट मिले तो बहुत से यात्री बिना लगेज टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गए।

आपरेशन किलाबंदी के चलते सोमवार को स्टेशन पर काफी सन्नाटा रहा। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री किसी तरह से बचने के फिराक में लगे रहे। देर शाम तक 1004 यात्री बेटिकट पकड़े गए। ऐसे यात्रियों से तीन लाख बीस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। आपरेशन किलाबंदी में कुल 32 चल टिकट निरीक्षक, 21 आरपीएफ के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें