फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से जरूरी है शौचालय : डा. मैत्रेय

Thu, 04 Jun 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के प्रमुख सलाहकार पेयजल व स्वच्छता डा. राकेश मैत्रेय ने कहा कि आज देश के लगभग प्रत्येक नागरिक के पास मोबाइल फोन है। लेकिन प्रत्येक परिवार के पास शौचालय नहीं। यह संपूर्ण समाज के लिए चिंतन का विषय है। वह गुरुवार को टाउन हाल बापू भवन के सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि देश की 76 फीसदी आबादी के लोग खुले में शौच करते है। स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ्य शरीर का वास होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता अभियान का महा अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ महीनों में गौर करने के बाद यह महसूस किया है कि यह योजना तभी सफल होगी जब इसकी बागडोर भावी कर्णधारों को सौंपा जाए। इस मुद्दे को शिक्षकों के माध्यम से स्वच्छता का पाठ बालकों के अंदर भरने का संकल्प दोहराया है।

बीएसए राकेश सिंह ने भी अपने स्तर से असफल बनाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सीडीओ के बालाजी, डीडीआर कपिल अस्थाना, डीपीआरओ डीएस पाठक, बीईओ एके झा, सुनील पटेल, यशवंत सिंह, राजेश सिंह यशवंत सिंह, अजीत पाठक, ओपी सिंह, सत्येंद्र राय, लेखाधिकारी एके सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें