जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुम व चोरी हुए 61 मोबाइल को सर्विलांस सेल ने बरामद किया। पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुम हुए मोबाइल को उनके स्वामी को सौप दिया।एसपी ओमवीर सिंह ने लगातार गुम हुए मोबाइल की आ रही शिकायत पर मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया।
विज्ञापन
टीम द्वारा अथक प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न जगहों से कुल 61 मोबाइल को (कीमत लगभग 13 लाख रुपये) बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को बुलाया। एसपी ने सभी को मोबाइल सौंप दिया। सुखपुरा निवासी पूजा पांडेय ने कहा कि बाजार जाते समय मोबाइल कही गिर गया था।
उम्मीद खो दी थी, सहेली के कहने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। दो माह बाद मोबाइल मिलने की सूचना मिली तो विश्वास नहीं हुआ। आज एसपी के हाथों खोया हुआ मोबाइल पाकर काफी खुशी हुई। पूजा की तरह अन्य लोगों का मोबाइल गुम व चोरी हुआ था।