गुरुवार को एमएलसी निर्वाचन सकुशल सम्पन्न हो गया। जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह, एसपी मनोज कुमार झा समेत आला अधिकारी पूरे दिन मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते रहे।
जिलाधिकारी सबसे पहले जिला पंचायत गये और मतदान का जायजा लिया। मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद ब्लाक मुख्यालयों की तरफ निकल गये।
क्रमश: विकास खण्ड दुबहड, मुरली छपरा, बैरिया, रेवती, बांसडीह, मनियर, नवानगर, पन्दह, सीयर, नगरा, रसड़ा व चिलकहर कता दौरा किया। मतदान स्थल पर किसी भी फालतू लोगों को नही भटकने देने का निर्देश देते रहे। हर जगह आरओ व पीठासीन अधिकारी तथा फ्रिस्किंग अधिकारी(मतदाता को चेक करने के लिए लगाये गये महिला व पुरूष) से मतदान के सम्बन्ध में जानकारी ली।
कहा कि प्रत्येक मतदाता की तलाशी लेते रहे, ताकि कोई मतपत्र के अलावा कोई भी सामग्री अन्दर न ले जा पावे।
प्रेक्षक हेमंत कुमार शर्मा ने भी कई ब्लाकों का जायजा लिया। बेहलरी ब्लाक पर मतदान संबंधी अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। इसके अलावा डीएम, एसपी से भी पूरे जिले के मतदान व्यवस्था की जानकारी लेते रहे।