फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी उम्मीदवार मदन ने पर्चा वापस लिया

Wed, 17 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद क्षेत्र बलिया से सात लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें चंद्रकेश सिंह का नामांकन मंगलवार को प्रस्तावक के असहमति के आधार पर समाप्त कर दिया गया। जबकि बुधवार को अधिवक्ता उम्मीदवार मदन लाल वर्मा ने अपना पर्चा वापस ले लिया। दूसरी ओर मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


एक तरफ नामांकन प्रक्रिया जारी है तो दूसरी ओर मतदान की तैयारी। बलिया के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र में 2287 मतदाताओं की संख्या है, जिसमें 1308 पुरुष तथा 979 महिला है। जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने अलग-अलग कार्यों के लिए प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दे दी है। मतदान स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी रहेंगे। सभी 18 मतदान स्थलों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। माइक्रो आब्जर्वर तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट के लिए 18 रिजर्व समेत कुल 40 हल्के वाहन की व्यवस्था होगी। शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था रहेगी।
 जिलाधिकारी नेे मत देने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी है। बताया है कि मत देने के लिए रिटर्निंग आफिसर द्वारा सप्लाई किए गए बैगनी स्केच पेन का ही प्रयोग होगा जो मतपत्र के साथ दिया जाएगा। मतगणना कलेक्ट्रेट सभागार में होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


18 मतदान स्थलों के लिए 20 पीठासीन अधिकारी तथा 20-20 मतदान अधिकारी व द्वितीय मतदान अधिकारी होंगे। सभी पीठासीन अधिकारी राजपत्रित होंगे। इनका प्रशिक्षण दो बार होगा। पहला प्रशिक्षण 20 फरवरी को 11 बजे से तथा दूसरा प्रशिक्षण 01 मार्च को 11 बजे से होगा। माइक्रो आब्जर्वर भी 20 की संख्या में रहेंगे जिनका प्रशिक्षण 20 फरवरी को ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें