बलिया/बेरुआरबारी/चौकिया मोड़। बृहस्पतिवार से राष्ट्रीय पोषण माह अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विकास भवन में और बेरुआरबारी ब्लॉक मुख्यालय पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नौनिहालों का अन्नप्राशन किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय पोषण माह के कार्यक्रम की शुरुआत की।
सितंबर में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित ग्राम पंचायत की विभिन्न समितियों एवं पोषण पंचायत का गठन कर चिह्नित सैम एवं अल्पवजन के बच्चों में सुधार, स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता, स्कूलों में पोषण मेले का आयोजन, पोषण के आंकड़ों को डैशबोर्ड पर प्रतिदिन अपलोड किया जाएगा। इस अवसर प्रवीण कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि नौनिहाल और जननी स्वस्थ रहे। इसके लिए सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का बीड़ा उठाया है। आज ब्लॉक बेरुआरबारी से इसका शुभारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 सितंबर तक चलेगा। सरकार प्रत्येक गांव और क्षेत्र में इस कार्यक्रम के माध्यम से नौनिहालों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती माताओं की गोद भराई करेगी। अनीता यादव, प्रमोद कुमार अस्थाना, राजेश सिंह, राकेश गुप्ता, प्रकाश उपाध्याय, शीतांशु गुप्ता, अभिषेक सिंह, राजेश दुबे, आलोक पासवान आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता सीडीपीओ पूनम सिंह व संचालन आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रवक्ता विनोद सिंह ने किया।
बाल विकास परियोजना सीयर की सीडीपीओ सरस्वती शाक्या के निर्देशन में रैली निकाली गई। रणजीत कुशवाहा, प्रेम प्रकाश पटेल, जगदीश कुशवाहा, रामारानी, नजमा, गीता देवी, सुनीता, संगीता, निर्मला शर्मा, चंदन सिंह, रमाशंकर यादव मौजूद रहे।