फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के मोतीरा गांव में बुधवार की रात मारपीट में घायल वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। बहू की तहरीर पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

30 सितंबर की रात्रि में मोतिरा निवासी हिमालय राम नशे की हालत में उगनी देवी (70) के दरवाजे पर पहुंच कर गालीगलौज करने लगा। इसपर उगनी देवी अपनी बहू मंजू देवी को साथ लेकर हिमालय के घर शिकायत करने जा रही थी। स्कूल के पास हिमालय ने उगनी देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे उगनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने महिला का इलाज कराया।
आरोप है कि बुधवार की रात आरोपी युवक ने परिजनों के साथ उगनी देवी के घर पर आकर हंगामा किया। हंगामे के बाद से ही उगनी देवी की हालत बिगड़ने लगी। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुरेश चन्द यादव ने बताया कि मंजू देवी की तहरीर पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें