फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कुत्ते की पूंछ काटने पर मारपीट, विधायक पहुंचे थाने 

Mon, 25 May 2020 12:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में कुत्ते की पूंछ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध बैरिया विधायक सुरेद्र सिंह कार्यकर्ताओं संग रविवार को थाने में धमक पड़े।

विज्ञापन


22 मई को रामपुर गांव निवासी बलिराम गुप्ता का कुत्ता पड़ोस के मनान के बकरी पर झपट गया पर बकरी किसी तरह भाग निकली। इस बात से आक्त्रसेशित मनान पक्ष के लोगों ने कुत्ते की पूंछ काट दी। शनिवार रात 9 बजे इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से मनोज गुप्ता (27 वर्ष) व दूसरे पक्ष से मुन्ना मियां (26 वर्ष) घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ने के क्त्रस्म में बलिराम गुप्ता (62 वर्ष) की पिटाई कर दी। इसकी सूचना कार्यकर्ताओं ने विधायक को दी। विधायक सुरेंद्र सिंह रविवार को समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि थाने के एक सिपाही ने पीड़ित बलिराम गुप्ता के पक्ष के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया है। विधायक की शिकायत सुनने के बाद सीओ बैरिया आरपी सिंह ने सिपाही का हल्का तत्काल बदल देने का निर्देश एसएचओ को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें