फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनाने की मांग, BJP विधायक केतकी बोलीं न जानें क्या थूककर दे दें

Tue, 11 Mar 2025 12:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia Latest News: बलिया में भाजपा विधायक ने मेडिकल कॉलेज में मुसलमानों के लिए अलग विंग बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके लिए अलग बिल्डिंग बना दिया जाए, जिससे हिंदू सुरक्षित रह सकें। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक केतकी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जनपद में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए बजट जारी होने के बाद उसका श्रेय लेने के लिए पार्टी के नेता खुद की पीठ थपथपा रहे हैं। इसी बीच बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने हिंदुओं की सुरक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमो की एंट्री बैन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करती हूं कि मुसलमानों के लिए मेडिकल कॉलेज में अलग विंग, अलग बिल्डिंग बना दिया जाए। जिससे हिंदू सुरक्षित रह सकें। 

विज्ञापन


न जानें क्या थूक थूकाकर हमें मिल जाए
मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दिलाने के बाद पहली बार जिले में आईं बांसडीह विधानसभा से फायर ब्रांड महिला विधायक ने कहा होली, रामनवमी, दुर्गा पूजा होती है तो मुसलमानों को दिक्कत होती है। हम लोगों के साथ इलाज कराने में भी हो सकता है उनको दिक्कत हो।

विज्ञापन


विधायक केतकी सिंह ने कहा कि मैं पत्रकारों के माध्यम से महाराज जी से मांग करतीं हूं कि जब इतना खर्च हो ही रहा है तो एक अलग बिल्डिंग और एक अलग विंग बना दिया जाए। जिससे वे जाकर अपना इलाज वहां करा लें।
विज्ञापन


विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया की दिवाली के मौके पर जब मेडिकल कॉलेज बन रहा है तो एक अलग विंग उन लोगों के लिए बना दिया जाए, ताकि हम भी सुक्षित महसूस करें। न जाने किस पर क्या थूक- थूकाकर हम लोगों को मिल जाे। तो उस सब से हम लोग बच जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें