फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विधायक ने दिए निर्देश, 22 सितंबर से पहले सीएचसी की व्यवस्थाएं हों पूरी

विज्ञापन
सुखपुरा सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंची विधायक केतकी सिंह को ज्ञापन सौंपते लोग। जागरुक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
सुखपुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपुरा को जल्द सुचारू रूप से संचालित कराने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार देर शाम क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने एडिशनल सीएमओ योगेंद्र दास के साथ सीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को 22 सितंबर से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विधायक ने एडिशनल सीएमओ योगेंद्र दास और सीएचसी अधीक्षक सिद्धि रंजन से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई को लेकर युवाओं और ब्लॉक मुख्यालय के एडीओ पंचायत के बीच हुए विवाद का मामला भी सामने आया।
विज्ञापन

युवाओं ने विधायक को बताया कि अस्पताल की साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त कराने के प्रयास के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
समरेंद्र सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर सीएचसी को पूरी तरह सुचारू कराने, दर्ज प्राथमिकी वापस कराने और एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विधायक केतकी सिंह ने युवाओं की बात गंभीरता से सुनते हुए कहा कि मामले को उच्च स्तर पर रखा जाएगा। किसी निर्दोष को मुकदमे में नहीं फंसने दिया जाएगा। उन्होंने प्राथमिकी वापस कराने के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सीएचसी की व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कराकर इसका लाभ क्षेत्रवासियों को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें