फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ श्रीपालपुर में रविवार को बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने गरीबों में खाद्यान्न वितरण कर किया। उपजिलाधिकारी प्रशान्त कुमार नायक, पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज पांडेय द्वारा भी गरीबों को खाद्यान्न वितरित किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने लोगों से कहा कि कोटेदारों से वह अपने हक का पूरा खाद्यान्न प्राप्त करें। नहीं देने पर मुझे बताएं संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी प्रशान्त कुमार नायक ने कहा कि इस योजना के तहत अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को मई, जून दोनों महीनों में प्रति यूनिट दो किलो चावल व तीन किलो गेहूं निशुल्क देना है। वहीं रेगुलर वितरण होने वाला खाद्यान्न भी उपभोक्ताओं को निशुल्क तीन माह तक देना है। मौके पर मौजूद पूर्ति निरीक्षक व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने भी इस योजना के संदर्भ में लोगों को आवश्यक जानकारी दी। इस मौके पर परशुराम सिंह, योगेंद्र सिंह, रामजी तिवारी, महेश आदि रहे। उधर, कोटवां ग्राम पंचायत के रामजी सिंह की दुकान पर गरीब कल्याण योजना का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व प्रधान प्रतिनिधि रौशन गुप्ता ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें