फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मौर्य बस्ती की 200 मीटर सड़क का विधायक हंसू राम ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के इंदौली मलकौली गांव की मौर्य बस्ती में आरसीसी सड़क का लोकार्पण कर
विज्ञापन
बलिया। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के इंदौली मलकौली गांव की मौर्य बस्ती में मंगलवार को उस समय लोगों के चेहरे खिल उठे, जब क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने विधायक निधि से निर्मित करीब 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया। नवनिर्मित सीसी सड़क के बनने से बस्ती के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में रास्ते की बदहाली से होने वाली परेशानी भी कम होने की उम्मीद है। सड़क बनने से बस्ती का संपर्क आसपास के मुख्य मार्गों से भी बेहतर होगा। लोकार्पण के दौरान विधायक हंसू राम ने कहा कि पिछले चार वर्षों में विधानसभा क्षेत्र की बदहाल और महत्वपूर्ण सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया गया है। कार्यक्रम में अमित सिंह, राजीव सिंह, रामनिवास वर्मा, अनिल वर्मा, अखिला ठाकुर, हरिशंकर यादव, रविशंकर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरबाज खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें