फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और एमएलसी ने किया दिशा की बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित दिशा की बैठक का सपा विधायक एवं एमएलसी ने बहिष्कार कर दिया। सपा विधायक और एमएलसी बैठक छोड़कर बाहर निकल आए। वह बैठक में सवाल पूछने पर भाजपा सदस्यों की ओर से की जा रही टोकाटाकी से नाराज थे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित थी। इसमें विकास कार्यों और शासन की योजनाओं पर चर्चा की जा रही थी। इस दौरान स्नातक सीट से एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बीएसए से अभी तक परिषदीय विद्यालयों में पूरी किताबें नहीं आने पर सवाल पूछ लिया। बीएसए इसका जवाब दे रहे थे कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे उन्हें टोकने लगे। इससे नाराज सपा के विधायक और एमएलसी बहिष्कार कर बाहर निकल आए। सपा विधायक संग्राम यादव ने बताया कि हम सीएम से तो सवाल नहीं पूछ रहे थे। बीएसए सवाल का जवाब दे रहे थे तो टोकाटाकी शुरू हुई। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गरीब बच्चे पढ़ते हैं। किताबें नहीं आने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यह शासन की नाकामी है। नाकामी को छिपाने के लिए सवाल पूछने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, सपा विधायक जयप्रकाश अंचल, मो, जियाउद्दीन रिजवी, सुभासपा विधायक हंसू राम आदि बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें