फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला लापता महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के एकसार ग्राम के पास बृहस्पतिवार को सुबह दो दिनों से घर से लापता वृद्धा का तालाब में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

एकसार ग्राम निवासिनी मंझारी देवी (65) पत्नी शिवमंगल वर्मा दो दिन पूर्व घर से बिना बताए बाहर निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और वह खोजबीन करने लगे। आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां ढूंढने में परिजन जुटे ही थे कि इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर एक तालाब में ग्रामीणों को एक महिला का उतराया शव दिखा। मृतका के पुत्र अवधेश वर्मा ने बताया कि मां मानसिक रूप से बीमार रहती थी। दो दिन पहले घर से निकली थी। तालाब में कैसे डूबी, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें