फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक का शीघ्र विस्तार होगा। दोहरीकरण का कार्य भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उक्त बातें पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार पांडेय ने कहीं।
विज्ञापन

महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र, डीआरएम रामाश्रय पाण्डेय, पीआरओ अशोक कुमार चौधरी और अन्य अधिकारियों के टीम बृहस्पतिवार को सुरेमनपुर में दोहरीकरण के कार्य का निरीक्षण के लिए पहुंची थी। उन्होंने सुरेमनपुर नए स्टेशन भवन के निर्माण कार्य को गति देने का निर्देश दिया।
बताया कि कार्य मानक के अनुसार होना चाहिए। जिस समय महाप्रबंधक सुरेमनपुर पहुंचे थे बारिश हो रही थी, प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे टीन शेड से जगह-जगह पानी टपक रहा था। इसको देखकर महाप्रबंधक ने नाराजगी जाहिर की। संबंधित अभियंताओं से तुरंत इसे ठीक कराने का निर्देश दिया। रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी को देख नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जल्दी सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पूछताछ खिड़की स्थापित की जाएगी। स्टेशन पर कोच डिस्प्ले लग जाएगा। अप पूर्वांचल एक्सप्रेस व डाउन गोंदिया एक्सप्रेस के निरस्त ठहराव को बहाल करने पर कहा कि दशहरा बाद इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक मेल एक्सप्रेस गाड़ियों के लिए छोटा पड़ने पर कहा कि जल्द ही प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई बढ़ाई जाएगी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राजीव कुमार, प्रमुख अभियंता विद्युत एके शुक्ला, प्रमुख इंजीनियर सिग्नल व दूरसंचार अनिल कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक चौधरी, मुख्य परिचालन प्रबंधक संजय त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें