फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला लापता बालिका का कंकाल

Mon, 15 Feb 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा कोल्हुआं गांव के पश्चिम दिशा में स्थित खेत में सोमवार की सुबह एक बालिका का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका के माता-पिता ने अपनी पुत्री चांदनी के रूप में उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, एएसपी केसी गोस्वामी, पकड़ी थानाध्यक्ष दीपनारायण सरोज के साथ ही फोरेंसिक  और डाग स्क्वायड टीम ने काफी छानबीन की, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने कंकाल को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।


पकड़ी थाने के चकरा कोल्हुआं निवासी राकेश राजभर की 10 साल की बेटी चंादनी शनिवार 11 फरवरी को गांव के बागीचे में लकड़ी बीनने गई हुई थी, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। जिससे बालिका के माता-पिता घबराने लगे और पुत्री की खोजबीन आरंभ कर दी। लेकिन बालिका का दो दिनों तक पता नहीं चला।
विज्ञापन


 इसके बाद पिता ने चांदनी के अपहरण की रिपोर्ट शनिवार की देर रात पकड़ी थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव के पश्चिम स्थित खेत में सुबह कुछ लोगों ने एक कंकाल देखा। ये खबर पूरे गांव में फैल गई। अन्य ग्रामीणों के साथ बालिका के परिवारिजन भी मौके पर पहुंचे। कपड़े और अन्य वस्तुओं के आधार पर उन्होंने कंकाल की शिनाख्त अपनी बेटी चांदनी के रूप में की। बालिका कक्षा चार की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें