फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सोशल मीडिया के जरिए परिजनों को मिली भटकी बच्ची

Fri, 24 Feb 2023 10:22 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। जिसका मुंडन उसी बच्ची को गंगा घाट पर छोड़ परिजन खाने पीने में मशगूल हो गए। रोती बिलखती बच्ची ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को दिखी तो पूछताछ करने पर कोई बच्ची की पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हासिल कर बच्ची को उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के मुंज के डेरा गांव निवासी तारकेश्वर यादव की पुत्री अनुष्का (03) का मुंडन संस्कार करने के लिए शुक्रवार के दिन शिवपुर घाट पर आए थे। मुंडन के बाद अनुष्का को छोड़ सभी घाट से दूर कही खाने पीने में व्यस्त हो गए। इस बीच बच्ची रोने लगी। वहां तैनात सिपाहियों की नजर उस बच्ची पर पड़ी। अगल बगल पूछताछ की गई, सबने बच्ची को पहचानने से इनकार कर दिया। तब बच्ची को चौकी लालगंज पर लाया। चौकी प्रभारी लालगंज परमानन्द त्रिपाठी ने वाट्सएप ग्रुप में जानकारी डाली। बच्ची की पहचान कर परिजन चौकी लालगंज पंहुचे। परिजनों को बच्ची को हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें