बलिया। प्रदेश सरकार से महाविद्यालयों को खोलने की अनुमति मिलने के 30 दिन के अंदर विश्वविद्यालय की छूटी हुई परीक्षाएं संपन्न करा दी जाएंगी। यह बातें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संजय कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है और इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इंतजार बस शासन स्तर से हरी झंडी मिलने का है। कुमार ने कहा कि चूंकि लाकडाउन के कारण जिले के सभी महाविद्यालय और कालेज बंद हैं। इस वजह से परीक्षाओं को संपन्न कराने में कठिनाई है, जैसे ही सरकार द्वारा कॉलेजों को खोलने की अनुमति देगी उसके एक माह के अंदर विश्वविद्यालय प्रशासन सभी कक्षाओं की छूटी हुई परीक्षाएं संपन्न कराएगा।