असलहा व्यापारी नन्दलाल आत्महत्या मामले में नामजद आरोपी अखिलेश प्रताप सिंह मिंटू ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मिंटू सिंह सहित तीन आरोपियों पर पुलिस ने 25- 25 हजार का इनाम दो दिन पूर्व घोषित किया था। यह बेसिक विभाग में शिक्षक पर कार्यरत है। आत्म समर्पण के बाद अब तक 11 अभियुक्त जेल जा चुके है। आत्महत्या के बाद मौके पर मिले सुसाइट नोट के बाद पत्नी मोनी गुप्ता की शिकायत पर अखिलेश प्रताप सहित 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज था। इनाम घोषित होने के बाद अखिलेश सिंह मिंटू ने आत्म समर्पण कर दिया। अभी राहूल चौबे व रोहित चौबे निवासी पिपरपाती अभी फरार है। इन दोनों के भी सरेंड होने की चर्चा कचहरी में दिन भर बनी रही। वही बीएसए मनी राम ने कहा आरोपी शिक्षक पर जल्द ही कार्रवाई होगी।