एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के एक गांव से फरार नाबालिग प्रेमी युगल ने बुधवार को थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि 20 जुलाई 2023 को किशोरी की मां के द्वारा गांव के ही एक किशोर के खिलाफ नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। एक साल बाद पुलिस के दबाव में नाबालिग प्रेमी युगल बुधवार को थाना में आकर आत्म समर्पण कर दिया। संवाद