फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सूदखोरों के चुंगल में फंसे सीडीओ का रसोइया फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के टीडी काॅलेज के सामने बुधवार की रात कृषि रक्षा इकाई भवन में जनेऊ व रस्सी के फंदे से लटका सीडीओ के रसोइया का शव मिला। बृहस्पतिवार को घटना की खबर लगी।
विज्ञापन

जानकारी पर मौके पर सीओ गौरव कुमार, कोतवाल संजय सिंह पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। रसोइये के बेटे अंकित शर्मा ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विकास भवन में पीडी कार्यालय में पत्रवाहक पद पर तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पूना राम शर्मा नंदनगर, कपिलवस्तु नेपाल के रहने वाले थे। सीडीओ आवास पर खाना बनाने का काम करते थे। बुधवार को आयुर्वेदिक कालोनी स्थित आवास से सीडीओ आवास पर ड्यूटी पर गए थे। देर रात ड्यूटी से वापस न लौटने पर बेटा अंकित शर्मा दोस्तों के साथ उनकी खोजबीन करने लगा। काफी प्रयास के बावजूद पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी। सुबह कालोनी वालों ने पूना राम का शव कृषि रक्षा इकाई भवन में पाया। घटना की खबर लगते ही बेटा अंकित शर्मा व कालोनी वाले और पुलिस पहुंच गई। सीओ गौरव कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन



1.50 लाख का सूद जोड़ किया नौ लाख
पूनाराम शर्मा के बेटे अंकित ने दो सूदखोरों पर कर्ज का पैसा देकर अधिक पैसा वसूलने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया की सूदखोर 1.50 लाख रुपये का ब्याज जोड़कर नौ लाख मांग रहे थे। पिता को धमकी देकर कई चेक पर जबरदस्ती हस्ताक्षर ले लिए थे। सैलरी आने पर निकाल लेते थे। काफी दिनों से पिता पैसा घर पर नहीं भेजते थे। कई बार पूछने पर पूरी बात बताई। सूदखोरों का पैसा वापस करने के लिए मैं आया था, पिता ने जीपीएफ से 15 लाख रुपये निकालने का आवेदन दिया था। सूदखोरों ने पिता को एक बैंक से 15 लाख का लोन करवाकर पैसा उन लोगों ने निकाल लिया। एक सूदखोर होमगार्ड का बेटा है। दूसरा सूदखोर गन व्यवसाई है।

एक माह से साथ रहता था बेटा
पूना राम नेपाल के रहने वाले थे। 1991 से विकास भवन में पत्रवाहक के पद पर नियुक्ति हुई थी। पत्नी सावित्री देवी नेपाल स्थित गांव पर रहती हैं। इकलौता बेटा अंकित गाजियाबाद में सीए की तैयारी करता है। एक माह से पिता के साथ रहता था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें