फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री नहीं एक कुशल ठेकेदार हैं नारद : लक्ष्मण्ा

Tue, 15 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका दफ्तर में अपने साथ मारपीट की घटना और टेंडर विवाद पर पहली बार मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता पत्रकारों के सामने आए। जापलिनगंज स्थित कैंप कार्यालय पर बातचीत में मंत्री नारद राय के एक-एक सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन


कहा कि नारद राय का आचरण और व्यक्तित्व किसी मंत्री का नहीं, बल्कि कुशल ठेकेदार का है। बताया कि मारपीट वाले दिन मंत्री के नरेंद्र कुमार राय नगर पालिका परिसर में ही मौजूद थे। टेंडर कई बार निरस्त करने के पीछे बताया कि वह जनता का धन मंत्री के लूट से बचाना चाहते थे।

कहा कि कभी नारद राय को राम की तरह बड़ा भाई मानता था, लेकिन वह रावण निकले। मंत्री ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है कि नगर के विकास में रोड़ा डालने के लिए चार-चार बार टेंडर निरस्त कराया है लेकिन ऐसा इसलिए करना पड़ा कि जनता का पैसा जनहित में लगाना चाह रहा था और मंत्री उसमें डाका डालना चाह रहे थे।
विज्ञापन


मंत्री का यह बयान भ्रमित करने वाला है कि उनका बेटा टेंडर के दौरान मौके पर नहीं था, लेकिन बताना चाहूंगा कि घटना के दिन मंत्री पुत्र नगर पालिका परिसर में अपनी गाड़ी में मौजूद थे। इतना ही नहीं उन्होंने टेंडर फार्मों पर भी हस्ताक्षर तक किया है।

कहा कि मैं सच्चा समाजवादी सिपाही हूं और मुझे दृढ़ विश्वास है कि पार्टी के आला कमान मेरे साथ न्याय करेंगे। न्याय नहीं मिलता तो कोर्ट की शरण में जाऊंगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी हमला बोला। कहा कि जिले में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।

छोटे अधिकारी से लेकर आला अफसर तक अपना ईमान बेच चुके हैं। गुप्ता ने कहा कि भाजपा की आड़ लेकर कबीना मंत्री अपनी लाल बत्ती बचाने में लगे हैं। इंसानियत के नाते मेरा हाल जानने भाजपा, कांग्रेस, माकपा, भाकपा, बसपा आदि सभी दलों के नेता आए थे। सभी की बात न कहकर मंत्री केवल भाजपा का नाम ले रहे हैं। ऐसा करके अपने को बचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें