फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने किया सड़क व पुल का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को अमर शहीद विवेकानंद चौबे (सेना मेडल से सम्मानित) के गांव चेरुइया में 192.76 लाख की लागत से भागड़ नाले पर बनने वाले पुल व चेरुइया, बगड़ा के मठिया, मोहान के मठिया तथा लोहरा के मठिया को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। इसके बनने से एक सुलभ मार्ग की बाट जोह रही हजारों की आबादी को राहत मिलेगी। इससे पहले मंत्री श्री तिवारी ने सुबह 6:30 बजे से अपनी पद यात्रा के क्रम में नवादा, जितनी, हरपुर, जैतपुरा व मनियर गांवों में घर-घर जाकर जनता से उनकी समस्यायें जानी। उनके साथ विजय चौबे ,नंदलाल सिंह, संजय दुबे, मुन्ना राय, जवाहर सिंह , अजय सिंह , अंजनी सिंह , मुन्ना बहादुर सिंह तथा पीडब्लूडी के अभियंता गण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें