बलिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय का शनिवार को भरौली गोलंबर पर स्वागत किया। इस दौरान अजय राय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पूरे देश की जनता आशा उम्मीद सिर्फ कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के ऊपर लगी है।
वर्तमान परिस्थितियों में देश संकट के दौर से गुजर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा सिर्फ आम जनता के ऊपर रोज नए टैक्स और कानून लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। कोरे वादे और 9 साल की असफलता को छुपाने के लिए केंद्र सरकार के मंत्री इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। जनता की जुड़े मुद्दे से उनका कोई सरोकार नहीं है। कहा कि आने वाले समय कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र सरकार में सरकार बनेगी।
मौके पर उमाशंकर पाठक, ओमप्रकाश तिवारी, जैनेद्र कुमार पांडेय मिंटू, संतोष चौबे, अशोक मिश्रा, हीराराम, राजनारायण उपाध्याय, अंजनी लाल चौबे, विवेक ओझा, अभिजीत सिंह, हरीश कुमार, सर्वेश तिवारी, अजय राजभर, अनुभव तिवारी गोलु, सूर्यकांत यादव, पंकज वर्मा, राघवेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, संचिता नंद तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, उषा सिंह, रामेश्वर तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, धन जी पांडेय, राजेंद्र चौधरी, सतेन्द्र ओझा आदि मौजूद रहे।