फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के राज में होती थी नौकरियों की नीलामी : शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। बीजेपी की सरकार बनीं तो 80 करोड़ जनता को 2200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदारी करके गरीब कल्याण योजना के तहत फ्री राशन दिया। कांग्रेस की सरकार आई तो सरकार ने गरीबों को ही मिटा दिया। उक्त बातें मनियर के प्रतिभा टॉकीज में शनिवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि हम मोदी का कोरोना टीका नहीं लेंगे। मोदी सरकार ने फ्री में कोरोना का टीका लगाकर देश के लोगों को सुरक्षित किया। उन्होंने सपा सरकार में हुई नौकरी का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार में नौकरियां नीलाम होती थीं। भाजपा के सरकार में जो योग्य हैं, उनको बिना पैसे दिए नौकरियां मिल रही हैं। जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 75 अमृत सरोवर बने हैं। पृथ्वी के अंदर तीन फीसदी की जल है। अगर हम नहीं चेते तो आने वाले दिनों में पानी के लिए युद्ध होगा।
कार्यक्रम को सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायिका केतकी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, बलिराम उपाध्याय, आशुतोष पांडेय, युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी, अवधेश पांडेय, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतू पांडेय, प्रमोद सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय प्रकाश गुप्ता, मनीष गुप्ता, जय प्रकाश पाठक, शारदानंद साहनी, कौशल सिंह, मनोरमा गुप्ता, अश्वनी सिंह लिटिल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सीतांशु गुप्ता एवं संचालन योगेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें