फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ई-रिक्शा की टक्कर से घर लौट रहे अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर के जवाहर नगर निवासी शिवमोहन सिंह (62) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह धर्मापुर से अपने घर चितबड़ागांव लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मापुर चट्टी के पास पीछे से आ रहे ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल शिवमोहन की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों का रोते रोते बुरा हाल रहा। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से चला गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अभी मिली नहीं मिली है, पता करवा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें