फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। कस्बा के वार्ड नंबर पांच ब्रह्मी बाबा नगर मंगलवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित वार्ड नंबर पांच ब्रह्मी बाबा नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा (55) मंगलवार की सुबह स्नान करने के बाद लोहे के छड़ की बनी अलगनी पर कपड़ा फैलाते समय करेंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों की रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें