फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत, बाइक सवार भी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर निवासी आशीष सिंह उर्फ डंपी (35) पुत्र रामनाथ सिंह बाइक से रसड़ा से बाजार करके घर जा रहे थे। वह ज्योंही अखनपुरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में एक युवक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पैदल चालक नींबू कबीरपुर निवासी रामप्रवेश चौहान (50) पुत्र रमाशंकर चौहान और बाइक सवार युवक आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों घायलों को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही रामप्रवेश ने दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान आशीष की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें