फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के संवरा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। संवरा पंडितपुरा निवासी मोहन राम (52) पुत्र स्व. सीता राम रेलवे स्टेशन के समीप लगे तार की वैरिकेडिंग को पार कर रेल पटरी पार कर रहे थे, तभी रसड़ा से बलिया की तरफ जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची संवरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें